Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
spot_img

मोहर्रम के बेहतर इंतिज़ामात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौलाना यासूब अब्बास के आवास पर हुई अहम बैठक।

लखनऊ: मोहर्रम के मद्देनज़र शहर-ए-अज़ा लखनऊ की अंजुमन-हाए मातमी एवं विभिन्न क़ौमी तंज़ीमों के ज़िम्मेदारान की एक अहम बैठक फ़ख़्र-ए-मिल्लत मौलाना यासूब अब्बास साहब के आवास, अवध प्वाइंट, नक्खास, लखनऊ में आयोजित हुई, जिसमें जिला प्रशासन लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।

बैठक में मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले जुलूसों, मजालिस और शब्बेदारियों के बेहतर इंतिज़ामात तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंजुमन-हाए मातमी और क़ौमी तंज़ीमों के प्रतिनिधियों ने अज़ादारों की सुविधाओं, साफ़-सफ़ाई, बिजली, पानी, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया।

 

मौलाना यासूब अब्बास साहब ने पूरे मोहर्रम भर दिन-रात अज़ा ए हज़रत इमाम हुसैन अ.स करने वाले मोमिनीन को जिला प्रशासन की ओर से कोई परेशानी न होने और उनको पूरा सहयोग देने की मांग की जिसपर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौलाना के सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि अंजुमनों, क़ौमी तंज़ीमों और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पारंपरिक अकीदत के साथ सम्पन्न कराए जाएंगे, जिससे लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और अज़ादारी की रिवायतें और अधिक मज़बूत हों।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें