Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_img

मिल्कीपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान, विधायक चंद्रभानु पासवान ने लिया हिस्सा

मिल्कीपुर, अयोध्या। विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा चन्दौरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इसमें मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने शामिल होकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि स्वच्छता और सेवा समाज के प्रति जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।विधायक पासवान ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, हमने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। यह पहल न केवल हमारी धरती मां को हरा-भरा बनाने का एक प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सौंपने का हमारा दृढ़ संकल्प भी है।आइए, हम सब मिलकर इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनें और देश की प्रगति के साथ-साथ प्रकृति को भी समृद्ध बनाएं!अभियान के दौरान ‘स्वच्छता, सेवा और विकसित भारत’ के संकल्प के साथ लोगों को जनभागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें