Saturday, July 25, 2026
No menu items!
spot_img

मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण नोटिस रद करने तथा दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध मे सीरत वेलफेयर कमेटी ने दिया ज्ञापन 

बहराइच।सामाजिक संगठन सीरत वेलफेयर कमेटी ( रजि) बहराइच द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्ती करण नोटिस निरस्त किए जाने तथा दिल्ली स्थित जंतर- मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्र-छात्राओं व युवाओं पर की गई लाठी चार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।

इस अवसर पर सीरत वेलफेयर कमेटी के सचिव शादाब हुसैन ने कहा कि सरकार स्वयं शैक्षिक सुधार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं लागू करती है जिससे देश व राज्यों के नागरिक अच्छी व उच्च- स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकें।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उपरोक्त विश्वविद्यालय संचालन के लगभग 10 वर्ष बाद पूर्वाग्रह से ग्रसित राज्य सरकार की मंशा अनुसार उपाध्यक्ष, रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की 38 इमारतों का मात्र नक्शा स्वीकृत न होने के कारण ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी करना अपने आप में हास्यास्पद व वर्तमान सरकार पर प्रश्न चिन्ह है।इसके साथ ही शिक्षा के सुधार एवं पेपर लीक व्यवस्था को लेकर दिल्ली स्थित जंतर- मंतर पर शुरू किए गए धरना- प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी व पर्यावरण विद् सोनम वांगचुक को नाटकीय ढंग से पुलिस द्वारा उठाया जाना एवं गत 20 जुलाई 2026 को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं व युवाओं पर जिस बर्बरता के साथ लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले दागे गए,उसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं।

इस अवसर पर डा अजीमुल्ला खान,मौलाना शाहिद नदवी,मौलाना सरवर कासमी,मौलाना शाहिद अख्तर,मौलाना मुजीब अहमद कासमी,शकील मिर्जा,शादाब अन्सारी,शेख रियाजुद्दीन एडवोकेट,वसी उल्ला कासमी,हाजी आसिफ खान,सैय्यद अकरम सईद, मनशाद अहमद,मो0 शुएब ,मुबीन अहमद,रियाजुद्दीन खां,राज कुमार यादव,रिंकू यादव व वली मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें