लखनऊ, राजधानी के तकरोही क्षेत्र निवासी जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) नेहा तिवारी को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि मिली।
नेहा तिवारी ( जे आर एफ) पुत्री राजकुमार तिवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से शिक्षा शास्त्र विषय में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। यह शोध कार्य स्नातक छात्रों के बीच उनके शैक्षणिक शिथिलता, शैक्षणिक लचीलापन तथा उपलब्धि प्रेरणा शीर्षक पर केंद्रित है। उनका यह शोधकार्य आजीवन शिक्षा प्रसार एवं समाजकार्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक बापट के विशेष सहयोग एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉक्टर सुधा देवी भदोरिया के कुशल एवं प्रेरणादाई निर्देशन में संपन्न हुआ।



