Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में पुलिस पेंशनर्स की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बुजुर्गों ने दिखाया खेलों के प्रति गजब का उत्साह

लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में पुलिस पेंशनरों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार जैन, पुलिस महानिदेशक से0नि0 ने किया। इसमें 3 कि0मी0 की वाकचाल, गोला फेंक, चक्का फेंक, रस्साकसी एवं कुर्सी दौड़ के आइटम शामिल थे। वाक चाल की 70 से 80 वर्ष की आयु वर्ग में श्रीमती मिथलेश सिंह ने प्रथम महिला वर्ग में तथा श्री अनिल कुमार प्रथम, श्री रामली लाल निरंजन तथा श्री ओ0पी0 तिवारी तृतीय स्थान पुरुष वर्ग में प्राप्त किया और 60 से 70 वर्ष की आयु वर्ग में श्री धनेश प्रसाद प्रथम, श्री शिवदीन सिंह द्वितीय व श्री सुरेन्द्र चौबे तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में श्री अनिल कुमार सिंह प्रथम, श्री राम लाल यादव द्वितीय तथा श्री हरिहर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में श्री राम शब्द यादव प्रथम, श्री हरिहर सिंह द्वितीय तथा श्री राम लाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में श्री सुरेन्द्र चौबे, श्री राकेश राय व श्रीमती मिथलेश सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में श्री रामेश्वर दयाल अपर पुलिस महानिदेशक से0नि0 की टीम प्रथम व श्री अरविन्द कुमार जैन पुलिस महानिदेशक से0नि0 की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार वितरण संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार जैन पुलिस महानिदेशक से0नि0, श्री रामेश्वर दयाल अपर पुलिस महानिदेशक से0नि0, संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक से0नि0 एवं संस्थान के महासचिव श्री आर0के0 चतुर्वेदी पुलिस महानिरीक्षक से0नि0 के द्वारा किया गया और प्रतियोगिता का समापन संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार जैन पुलिस महानिदेशक से0नि0 ने किया। खेलकूद के समस्त आयोजनों के दायित्व का निर्वहन सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी श्री अमित कुमार द्वितीय के कुशल निर्देशन में श्री उदयवीर सिंह सहायक सेनानायक व उनके सहयोगियों द्वारा बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस पेंशनरों में अपार उत्साह व उल्लास दिखाई पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें