लखनऊ हंसखेड़ा सिटी कॉन्वेंट स्कूल की हंसखेड़ा शाखा में हाल ही में एक भव्य “डांडिया नाइट एवं सांस्कृतिक समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संगीत, नृत्य, संस्कृति और उल्लास से सजी यह संध्या सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अत्यंत यादगार अनुभव बन गई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक जी रहीं। इस आयोजन का सफल संचालन संस्थान के चेयरमैन श्री अंकित उपाध्याय जी के नेतृत्व तथा डायरेक्टर सुश्री प्रिया उपाध्याय जी एवं डिप्टी डायरेक्टर सुश्री आस्था उपाध्याय जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य आकर्षण समारोह के दौरान प्रस्तुत की गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ऊर्जावान डांडिया नृत्य और रोमांचक लकी ड्रॉ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। लकी ड्रॉ के तहत रेफ्रिजरेटर (फ्रिज), एलईडी टीवी, माइक्रोवेव, होम थिएटर, एयर फ्रायर और लाओपाला डिनर सेट जैसे आकर्षक पुरस्कार रखे गए।
डीजे लाया एंड इवेंट प्लानर इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर रहे ।



