Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
spot_img

अखिलेश यादव से तैराकी और राइफल शूटिंग के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की भेंट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तैराकी और राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में खेल नीति बनाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सहायता के लिए एक विशेष कोष भी बनाया जाएगा, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आर्थिक संसाधनों के अभाव में अपनी तैयारी में कठिनाई न हो।इस अवसर पर तैराकी में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कृष्ण यादव ने अखिलेश यादव से भेंट की। कृष्ण यादव ने थाईलैंड में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।गुजरात निवासी राम ब्रजेश यादव ने भी अपने परिवार के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनके नाती आदित्य यादव तथा नातिन अनुष्का हरेन्द्र यादव ने राइफल शूटिंग में कई पदक हासिल किए हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अर्हता प्राप्त की है।राम ब्रजेश यादव के साथ उनकी पत्नी विनीता राम प्रवेश, आलोक यादव और आर्यन यादव भी अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें