फतेहपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता असलम शेर खान का जन्मदिन मंगलवार को साथी अधिवक्ताओं द्वारा डिस्ट्रिक्ट बार हाल के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने आपसी एकजुटता, भाईचारे और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। साथी अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता असलम शेर खान के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके सहज व्यवहार, सहयोगात्मक रवैये और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ अधिवक्ता समाज में एकजुटता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता असलम शेर खान ने कहा कि साथियों द्वारा जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया, उससे वह भावविभोर हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों का प्रेम और स्नेह उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उन्होंने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की एकता और आपसी भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी को मिलकर अधिवक्ता हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सलीम, अमरीश द्विवेदी, मणिप्रकाश दुबे, ममनून अहमद, शब्बीर, अभिषेक प्रताप सिंह, अजय शुक्ला, विकास कुमार, जियाउल हसन, अभिलाष श्रीवास्तव, शाहिद, सिद्धार्थ दुबे, परीक्षित यादव, विदित यादव, श्याम प्रकाश सिंह, अंकित अवस्थी, बासुदेव पासवान, बबलू पटेल, आदित्य नजमी कमर, सभासद मो. आफताब सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।



