मुरादाबाद: योगी सरकार ने हाल ही में 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह सिक्किम वापस भेज दिए गए हैं। संगीता सिंह को मुरादाबाद की नई कमिश्नर बनाई गई हैं।संगीता सिंह 2015 में आईएएस कैडर में प्रमोट हुई थीं। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश में कई अहम पदों पर तैनात रहीं। संगीता सिंह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। शासन में विशेष सचिव भी रह चुकी हैं। संगीता सिंह उत्तर प्रदेश की नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रही हैं। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन में भी तैनात रहीं। संगीता सिंह लखनऊ में नेडा से जुड़े पद पर तैनात रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके प्रशासनिक अनुभव में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से जुड़ी जिम्मेदारी भी शामिल रही है।इटावा की रहने वाली हैं संगीता सिंह
संगीता सिंह का जन्म 4 जनवरी 1968 को हुआ था। उनका घर इटावा है। 2009 बैच की अधिकारी हैं। संगीता सिंह ने राजनीति विज्ञान से एमए किया है। मुरादाबाद कमिश्नर से पहले वह अलीगढ़ की कमिश्नर रही हैं। 16 जनवरी 2025 में संगीता सिंह को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया था। मुरादाबाद कमिश्नर बनने से पहले संगीता सिंह अलीगढ़, लखनऊ, प्रयागराज और सुल्तानपुर में तैनात रह चुकी हैं।



