Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_img

जनपद में मिशन शक्ति के तहत चला ‘बहू-बेटी अभियान’

फतेहपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष ‘बहू-बेटी अभियान’ चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों एवं कस्बों में चौपाल, जागरूकता सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए।

अभियान के दौरान परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं के साथ कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के संबंध में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों से बचाव के उपाय भी बताए। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)-2023 के प्रमुख प्रावधानों तथा पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था के बारे में जागरूक किया। इस दौरान संबंधित जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं के साथ निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। सुरक्षा के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, जननी सुरक्षा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया गया। साथ ही फैमिली काउंसलिंग और निःशुल्क विधिक परामर्श जैसी सुविधाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें