Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_img

धाता में सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

धाता/फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर को वाराणसी से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा का नगर पंचायत धाता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कौशाम्बी की ओर से होते हुए संकल्प रथ और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ यात्रा बीती शाम नगर पंचायत धाता के दीपनारायण तिराहा पहुंची।

यात्रा के धाता पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने यात्रा में शामिल लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और यात्रा के समर्थन में नारे भी लगाए गए। बताया गया कि वाराणसी से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए गुजरात के वडनगर तक जाएगी। यात्रा में सबसे आगे संकल्प रथ चल रहा है, जबकि उसके पीछे करीब 50 मोटरसाइकिलों का काफिला चल रहा है। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और संकल्प से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, युवा नेता नितिन सिंह पटेल, रंजीत सिंह, भानू प्रताप केसरवानी सहित नगर पंचायत के सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए उनके आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें