लखनऊ: प्रताप परिषद उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक कार्यकाल 2026–2028 के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए। चुनाव अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सभी 21 पदों पर एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. शिव सिंह चौहान अध्यक्ष, श्री राज शेखर सिंह उपाध्यक्ष (प्रथम), श्री राम नगीना सिंह उपाध्यक्ष (द्वितीय), श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री, श्री ओम प्रकाश सिंह एवं श्री ओंकार सिंह संयुक्त मंत्री, श्री हनुमन्त सिंह संगठन मंत्री, श्री बाबू सिंह सिसोदिया कोषाध्यक्ष, श्री विष्णु सिंह प्रचार मंत्री तथा श्री कमल सिंह कार्यालय मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त 11 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाएगी।



