Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
spot_img

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के पहली बार लखनऊ आगमन पर राजधानी में उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय भी कराया।दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नबीन के स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन के अनेक पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर नितिन नबीन के स्वागत को लेकर संदेश साझा करते हुए लिखा कि प्रभु श्रीराम और लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, ए.के. शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, संजय निषाद, दारा सिंह चौहान और जेपीएस राठौर शामिल रहे।इसके अलावा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ और ब्रजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए उपस्थित रहे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों, जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श तथा पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी संगठन की दृष्टि से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें