Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

भाजपा ने आईटी और सोशल मीडिया जिला संयोजक किए घोषित 

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल स्तर पर और मजबूत करने के लिए आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजकों की घोषणा की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का ऐलान किया।

अन्तुल अवस्थी और अक्षत त्रिपाठी को आईटी जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सिद्धार्थ दीक्षित और शरद श्रीवास्तव को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विचारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की गतिविधियों, विचारों और कार्यक्रमों को प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए आईटी और सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। नवनियुक्त संयोजक केंद्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जाने वाले भ्रामक विषयों का तथ्यों के आधार पर जवाब भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटी और सोशल मीडिया टीम संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें