Sunday, September 27, 2026
No menu items!
spot_img

समाजवादी सरकार में खिलाड़ियों को यशभारती के साथ 21 लाख और एक लाख मासिक पेंशन देंगे : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा हो रही है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और विदेशों में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ियों को अपने स्तर पर या उधार लेकर यात्रा खर्च वहन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में खिलाड़ियों के साथ आयोजित बैठक में घोषणा की कि समाजवादी सरकार में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए यशभारती सम्मान फिर से दिया जाएगा। सम्मान के साथ 21 लाख रुपये की राशि और एक लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और खेल के लिए अलग से विशेष बजट की व्यवस्था होगी। इससे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान के साथ 11 लाख रुपये और 50 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यह सम्मान बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया गया, जहां आज बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। जिलों में स्टेडियम बनाए गए ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी की गई और डाइट मनी में भी वृद्धि की गई।उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में ऑल वेदर स्विमिंग पूल और सैफई में साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया। नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए तथा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में नई खेल नीति भी बनाई गई थी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी, खेल प्रकोष्ठ हसनउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खिलाड़ियों को समाजवादी खेल नीति से भविष्य में उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की खेल भावना के कारण खेल जगत में उनका सम्मान है और खिलाड़ियों को समाजवादी सरकार में आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं।बैठक में मौजूद खिलाड़ियों ने 27 सितंबर 2026 को संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को बहुमत से जिताकर मुख्यमंत्री बनाना है। खिलाड़ियों ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी और खिलाड़ियों का सम्मान बहाल होगा।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पर्वतारोही सागर कसाना, भारत केसरी पहलवान राम आसरे, पहलवान सुभाष तोमर, सूटिंग खिलाड़ी मोहम्मद अकरम, पहलवान युधिष्ठिर, कोच विनोद कुमार, कोच जितेन्द्र सिंह यादव, नीरज, चरन यादव, पहलवान मोनिका, वंशिका चौधरी, निशानेबाज शेफाली तोमर, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त गुलाब, पहलवान नीलू, मुक्केबाज अजय कुमार, कोच ओम प्रकाश, अवध यादव, भानु प्रताप, लालजी, अंतरराष्ट्रीय कोच वेद प्रकाश, ब्लैक डायमंड एथलीट गुलाब सिंह समेत खिलाड़ियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। सागर कसाना ने 6111 मीटर ऊंचे शिखर पर पीडीए पताका फहराई थी।दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता विशेष यादव ने चुनाव में योगदान के लिए अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए समाजवादी पार्टी और समाजवादी छात्र सभा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं की कमी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें