Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_img

हरदोई समेत कई जिलों के सभासदों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए रविवार को हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी तथा प्रयागराज के बड़ी संख्या में सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पाली हरदोई नगर पंचायत के सभासद दिलीप कुमार दीक्षित तथा फूलपुर प्रयागराज नगर पंचायत के सभासद अरशद उल्लाह की अगुवाई में शामिल हुए इन सभासदों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा पीडीए की स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना संगठन के विस्तार और जनाधार बढ़ने का संकेत है।समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरदोई के सभासद कशिश यादव, अनिकेत यादव, शिवम यादव, कपिल यादव, सचिन यादव, दिलीप दीक्षित, अतुल मिश्रा, रचित गुप्ता, इमरान खान, मुकेश गुप्ता, साजिद खान, मुईद खान, प्रदीप और रिजवान अली प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अलावा अयोध्या के आशीष कुमार श्रीवास्तव, अलीगढ़ के टेकचन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार और भवनेश गोयल, लखीमपुर के शकील खां, नसीम अहमद और मोहम्मद फारूक, कासगंज के अभिषेक यादव, गौरव कुमार और दिलीप कुमार, फिरोजाबाद के ललित सिंह यादव, पंचम यादव, शिवम कुमार और रंजीत कुमार, संतकबीरनगर के मोहम्मद असअद और ऋषि यादव, हरदोई के संजीव कुमार मिश्र, शौम अली, मुकेश गुप्ता, अलीगढ़ के नरेन्द्र कुमार शर्मा और राज कुमार अग्रवाल, प्रतापगढ़ के कुलदीप और राम सिंह पटेल, लखीमपुर खीरी के इरफान अहमद, प्रिंस मिश्रा और मोहम्मद सलीम, कौशाम्बी के अजीत रैना, बाराबंकी के गिरिजा रावत और मोहम्मद करीम सहित बड़ी संख्या में सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें