Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_img

119वें गोपाष्टमी उत्सव में गौ पूजन और फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र, राम अग्रवाल की ‘गौरी’ बनी प्रथम विजेता

लखनऊ। चौक स्थित बाग महानारायण की अवध गोशाला समिति की ओर से मंगलवार, 17 नवंबर को 119वां गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महंत धर्मेंद्र दास, महंत विशाल गौड़, आचार्य राजेश शुक्ला एवं पं. कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में प्रातः गौ पूजन, हवन व आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं और भारत विकास परिषद की महिलाओं ने गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर सेवा की।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन, अन्नू मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी व सुबोध टंडन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। पार्षद अनुराग मिश्रा व विनीता मिश्रा की ओर से 101 भजन गायकों को वस्त्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट गौ पालकों को सम्मानित किया गया।

उत्सव की गौ प्रतियोगिता में राम जी अग्रवाल की गाय ‘गौरी’ प्रथम, डॉ. अनिल गुप्ता की ‘श्यामा’ द्वितीय और के.के. चौधरी की ‘प्यारी’ तृतीय स्थान पर रहीं। शाम को पंकज मेहरोत्रा की टीम के भजनों और वृंदावन के कलाकारों की धार्मिक झांकियों व फूलों की होली ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। संयोजक मनोज गुप्ता, संदीप अग्रवाल व आनंद रस्तोगी सहित समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें