Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_img

29 नवंबर को होगा दूसरा एस.के. लखनऊ मैराथन 2026

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में एक बार फिर फिटनेस और खेल भावना का उत्साह देखने को मिलेगा। आगामी 29 नवंबर 2026 को दूसरे ‘एस.के. लखनऊ मैराथन 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मैराथन की थीम ‘रन फॉर सेफ डिजिटल भारत, दौड़ेगा लखनऊ!’ रखी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट एंड रिसर्च (आईआईईएमआर) एवं संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान और एस.के. फाइनेंस के सहयोग से हो रहा है। मैराथन की शुरुआत शहर के प्रमुख स्थल 1090 चौराहे से होगी। इसमें प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं: 21 किमी लखनऊ हाफ मैराथन, 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी रन फॉर फन।

आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिटनेस के माध्यम से ऑनलाइन सतर्कता और साइबर जागरूकता फैलाने का एक सामाजिक अभियान है। वहीं, रेस डायरेक्टर मीनल द्विवेदी त्रिपाठी ने बताया कि धावकों को सुरक्षित, अनुशासित और उत्साहपूर्ण अनुभव देने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मैराथन की सभी श्रेणियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। निःशुल्क श्रेणी में भाग लेने वालों के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य है। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को रेस किट, इवेंट टी-शर्ट, मेडल और डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें