लखनऊ: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने तथा संविधान बचाओ सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसमस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी एडवोकेट और महासचिव इरफान खान कादरी ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में संविधान बचाओ सम्मेलन की तैयारियों और अन्य संगठनात्मक मामलों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में गयास अहमद शेरवानी, नफीस अहमद खान एडवोकेट, डॉ. अफसर, जमी़रुद्दीन, शोएब बिन हबीब, नावेद खान, हाफिज महमूद, वामिक एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



