Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
spot_img

राहुल गांधी का CM हिमंत बिस्वा पर तीखा कटाक्ष

 नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बुधवार (16 जुलाई, 2025) को करारा हमला करते हुए कहा कि वह सोचते हैं कि वह राजा हैं लेकिन वो भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाएंगे।

असम के चायगांव में कांग्रेस की मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री सोचते हैं कि वे राजा हैं लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे।” कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को राज्य के लोगों की ओर से भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। गांधी ने दावा किया, “कांग्रेस उन्हें जेल में नहीं डालेगी, बल्कि लोग डालेंगे।

राहुल गांधी का मीडिया पर हमला 

इसके अलावा, एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने मीडिया वालों को अपना दोस्त कहा था। मैंने कहा था ‘मीडिया के हमारे मित्र’, लेकिन वो हमारे दोस्त नहीं हैं। क्योंकि आजकल उन्हें सच दिखाने की आदत नहीं रही। अंबानी, अडानी या आपके मुख्यमंत्री जो भी कहते हैं, वो 24 घंटे दिखाते हैं। वो पीएम मोदी, अमित शाह का चेहरा दिखाते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता”

भूल गए कि वो जमानत पर बाहर हैं’

वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ये बोलते-बोलते भूल गए कि वो खुद जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इसे लिखकर रख लें, कि हिमंत बिस्वा सरमा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा- ये वही शब्द थे जो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कहे थे। उन्होंने आगे कहा कि क्या वो ये कहने के लिए असम तक आए हैं। सीएम सरमा ने कहा, “राहुल जी मेरी आपको शुभकामनाएं हैं। बाकी बचे दिन असम के आतिथ्य का आनंद लीजिए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें