Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
spot_img

मियांगंज चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट-बेल्ट चालकों को दी चेतावनी

मियागंज(उन्नाव)।आसीवन थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय के निर्देशन में गुरुवार को मियांगंज चौराहे पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाया जा सके।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूक भी किया। यह अभियान दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुआ।अभियान के दौरान हैदराबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामऔतार, रसूलाबाद चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल अखिलेश मिश्रा, कांस्टेबल विकास सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें