उन्नाव में दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आसीवन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत की। उपनिरीक्षक मानिकराम वर्मा और उनके साथ पुलिस बल ने 24 नवंबर 2025 को इस अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामसेवक पुत्र स्व. राजाराम यादव (लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम निबहा मजरा रहीमाबाद, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव का निवासी है गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मानिकराम वर्मा और हेड कांस्टेबल उमेश सैनी शामिल थे।



