Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

उन्नाव में प्रशासन ने बांटे कंबल: DM-SP ने रेलवेस्टेशन पर जरूरतमंदों को वितरित किए

उन्नाव में शीत लहर के प्रकोप के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बुधवार शाम जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।
इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और कंबल वितरित करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि शीत लहर के दौरान खुले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और फुटपाथों पर रहने वाले असहाय लोगों को ठंड से बचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।कंबल वितरण के साथ ही, अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में निरंतर अभियान चलाकर जरूरतमंदों की पहचान की जाए और उन्हें समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शीत ऋतु में कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसमें रैन बसेरों की व्यवस्था, अलाव जलाना और कंबल वितरण जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस विभाग भी इस अभियान में सक्रिय है, संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर जरूरतमंदों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित कर रहाकंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष का भाव दिखा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई बेसहारा या असहाय व्यक्ति ठंड से प्रभावित दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। इससे समय रहते उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें