लखनऊ: महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर थाना अमीनाबाद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा, सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा अभियान का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी ने किया। उनके साथ महिला आरक्षी वंदना यादव, रंजू और रोशनी भी मौजूद रहीं। टीम ने अमीनाबाद स्थित मुमताज़ स्कूल का भ्रमण कर शिक्षकगण और छात्राओं से संवाद किया।
इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े सरकारी हेल्पलाइन नंबर — 102, 108, 112, 1090, 181 और 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों के माध्यम से तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता ली जा सकती है कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के महत्व को समझाते हुए बच्चों को बाल श्रम या किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की सूचना तुरंत देने के लिए प्रेरित किया गयामहिला पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचाव, गुड टच और बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया महिला सुरक्षा को लेकर चलाए गए इस जनजागरूकता अभियान की छात्राओं और शिक्षकों ने सराहना की और इसे समाज के लिए एक सराहनीय पहल बताया।



