Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

उन्नाव में ग्राम प्रहरियों को मिलीं 81 नई साइकिले

उन्नाव पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानों से आए ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कुल 81 नई साइकिलें, कंबल और सीटी वितरित की गईं।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नज़र रखने, समय पर पुलिस को सूचना देने तथा ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सतर्कता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

गोष्ठी के उपरांत, ग्राम प्रहरियों को कार्य सुविधा के लिए 81 नई साइकिलें, कंबल और सीटी वितरित की गईं। यह सामग्री उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त एवं निगरानी कार्य को सुचारु रूप से संपादित करने में सहायक होगी। ग्राम प्रहरियों ने इस पहल के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी शीत ऋतु के मद्देनजर कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें