Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक ने आसीवन थाना का वार्षिक निरीक्षण मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय

उन्नाव के आसीवन थाना परिसर में शनिवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेम चंद ने वार्षिक निरीक्षण किया। वह शाम करीब चार बजे थाने पहुंचे, जहां कुरसठ चौकी इंचार्ज राजीव भदौरिया ने परेड कराई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मालखाना और शस्त्रागार का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की व्यवस्थाओं को भी परखा। इसके अतिरिक्त, साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जांच की गई। उन्होंने शस्त्रों और लॉजिस्टिक सामग्री का सूची के अनुसार मिलान किया और अभिलेखों की प्रविष्टियों की बारीकी से जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अवसर पर चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक सहित थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें