हसनगंज उन्नाव!!हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। 22 वर्षीय युवक छोटू पुत्र स्वर्गीय राम जीवन का शव गांव से मात्र 200 मीटर दूर आम के बाग में मफलर के फंदे से लटका हुआ मिला शव। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।मृतक के बड़े भाई बहादुर ने दर्द भरी आवाज में बताया कि छोटू गुरुवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब बिस्तर पर नहीं मिला तो हमने पूरे घर की तलाशी ली। तभी ग्रामीणों का फोन आया कि बाग में उसका शव लटका हुआ है। हम दौड़े तो आंखों के सामने वह मंजर था जो बया नहीं कर सकता छोटू मजदूरी करके अपना और परिवार का गुजारा चलाया करता था। उसकी अचानक मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया फंदे से लटका शव प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट होने पर खुलासा होगा!!



