हसनगंज(उन्नाव)विकासखंड हसनगंज के ग्राम पंचायत हाजीपुर तरेहा में बढ़ती ठंड को देखते हुए 60 वर्ष व 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को निःशुल्क कंबल वितरित किए। यह पहली बार हुआ जब प्रधान सरोज ने अपने निजी धन से यह कार्य किया। पिछले 15 वर्षों में जो विकास कार्य नहीं हुए थे, उन्हें सरोज ने प्राथमिकता से पूरा कराया। गांव में सड़कें न होने पर उन्हें बनवाईं, नालियां बनवाईं, स्कूल और पंचायत भवन को सुचारू रूप से चालू कराया। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित बुजुर्गों का ध्यान रखा, जिनके बच्चे शादी के बाद अलग हो गए हैं। प्रधान सरोज ने कहा, “तड़कती ठंड से ग्रामीणों को बचाने के लिए यह कंबल उपयोगी साबित होंगे। लोग इसे इस्तेमाल करेंगे । वही शंकरपुर ग्राम प्रधान बृजलाल यादव ने कहा, “हमारे क्षेत्र में ऐसा प्रधान मिलना दुर्लभ है, जो लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही हैं।” कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। प्रतिनिधि राहुल ने जोर देकर कहा, “गरीब, विकलांग और बच्चों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।”प्रधान सरोज ने आगे कहा, “अगर जनता हमें दोबारा चुनती है, तो हर वर्ष ग्रामीणों की खुशी के लिए ऐसे कार्य होते रहेंगे।” इस कार्य से ग्रामवासी बेहद प्रसन्न हैं।



