Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img

प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक को किया सम्मानित।

सलोंन, रायबरेली। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ कार्यालय एक समारोह में रायबरेली के शिक्षक मोहम्मद वसीम को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। कोई भी सफलता संघर्ष के बिना संभव नहीं हैl संघर्ष से सीखना व्यक्ति में आत्मविश्वास का भाव पैदा करता है lइससे नई क्षमताएं विकसित होती हैं। और समस्याओं को सुलझाने के नए तरीके सृजित होते हैं l जब हम किसी मुश्किल परिस्थिति का सामना करते हैं तो हमें अपनी सीमाओं और क्षमताओं का बेहतर आकलन करने का मौका मिलता हैl इस तरह हम अपने भीतर की शक्ति को पहचानते हैं और पाते हैं की चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सकता हैl यह विचार मोहम्मद वसीम प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार सलोन ने लखनऊ में सत्र 2024- 25 में निपुण विद्यालय होने पर आयोजित कार्यक्रम के सुअवसर पर माननीय अमील शम्सी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश के कर कमलोद्वारा निपुण विद्यालय प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद कहेl अमील शम्सी ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों कर्मचारियो को समय-समय पर उनके द्वारा किए गए नए प्रयासों के लिए सम्मानित करती हैl मोहम्मद वसीम को सम्मान मिलने के पश्चात सलोंन के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है तथा मोहम्मद वसीम को बधाई दी हैl बधाई देने वालों में अध्यक्ष एवं मंत्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन के साथ-साथ समाजसेवी भी शामिल हैं ।विशेष रूप से मोहम्मद इस्माइल खान, अजय सिंह,सै0 साजिद अली ज़ैदी,बीना,बबली गुप्ता,लालता प्रसाद,हर्ष बहादुर सिंह तलत एजाज, पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, इरफान सिद्दीकी, शरीफ रायनी ,राजेश मिश्र, गौरव शर्मा ,मोहम्मद कासिम हुनर ,अब्दुल वहाब,मौलाना इनायत उल्लाह,अबुल हसन,माहताब खान,महफूज़ हक़ आदि ने मोहम्मद वसीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया हैl

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें