- मौलाना शौज़ब जरवली की सोयम की मजलिस आयोजित
- लखनऊ। खतीबुल ईमान मौलाना सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन ताहिर जरवली (ताब सराहु) के पुत्र मौलाना सैयद शौज़ब काज़िम जरवली के सोयम की मजलिस सईदुल मिल्लत हॉल, शिया पीजी कॉलेज, विक्टोरिया स्ट्रीट में आयोजित की गई।
मजलिस-ए-तरहीम का आरंभ पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुआ। इसके बाद शायरों ने बारगाह-ए-अहले बैत अलैहिमुस्सलाम में अपनी काव्यात्मक श्रद्धांजलि प्रस्तुत की।
मजलिस को मौलाना सैयद अब्बास काज़िम जरवली ने संबोधित किया।
इस मजलिस में दीनि संस्थानों और मदरसों के ज़िम्मेदारों, शिक्षकों, छात्रों, धार्मिक, शैक्षणिक व राष्ट्रीय हस्तियों तथा बड़ी संख्या में मोमिनीन ने भाग लिया।
मरहूम के भाइयों मौलाना अम्मार जरवली, मौलाना आबिस जरवली तथा उनके पुत्र सैयद मुहम्मद अली और सैयद ख़िज़्र मेहदी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



