Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

पप्पी भैया’ बनकर देसी रंग जमाते अनूप लोटा तिवारी!

यूपी। लोकप्रिय शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में देसीपन और कॉमेडी का तड़का लगाने का काम कर रहे हैं जाने-माने भोजपुरी अभिनेता अनूप लोटा तिवारी, जो इसमें पप्पी भैया के किरदार में नज़र आ रहे हैं। पप्पी भैया, जीतू के खास दोस्त हैं, लेकिन उनकी भली नीयत से दी गई सलाह अक्सर सबको और बड़ी मुसीबत में डाल देती है। शो का हिस्सा बनने को लेकर अनूप लोटा तिवारी कहते हैं, ‘‘घरवाली पेड़वाली‘ शो को करने की सबसे बड़ी वजह इसका हॉरर-कॉमेडी कॉन्सेप्ट है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया था। यह मेरे लिए नया, ताज़ा और चुनौतीपूर्ण अनुभव है। इसके अलावा, कहानी का बनारस से गहरा जुड़ाव है, जो मेरी जड़ों से जुड़ा होने के कारण मुझे तुरंत पसंद आ गया।’’

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वह आगे कहते हैं, ‘‘मेरे अभिनय का अंदाज़, बॉडी लैंग्वेज और शो की भाषा व माहौल के साथ सहजता ही मेरी ताकत है। भोजपुरी इंडस्ट्री से आने का फायदा मुझे इस किरदार को स्वाभाविक रूप से निभाने में बहुत मिला है। मैं साल 2003 में मुंबई आया था और धीरे-धीरे टेलीविज़न और फिल्मों में काम के मौके मिले। मैंने 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 35-40 फिल्में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ हैं। आज क्षेत्रीय सिनेमा से टीवी और ओटीटी तक का सफर तय करना मेरे लिए बेहद संतोषजनक है।’’ मालूम हो कि एण्डटीवी पर ‘घरवाली पेड़वाली’ शो सोमवार से शुक्रवार प्रसारित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें