राणा सुधांशु हसनगंज उन्नाव विकास क्षेत्र हसनगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय न्योतनी 2 में कक्षा 1 और 2 के छात्रों का निपुण आकलन कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आकलन का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।बीटीसी प्रशिक्षु अंशी त्रिवेदी और फाजिला मंसूर ने बच्चों का आकलन किया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आकलन के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या शशिकला यादव के अलावा पूर्व एआरपी शैलेंद्र सिंह, पूनम दीक्षित, अनूप यादव, गीता शर्मा और कल्पना सिंह भी मौजूद रहीं।बच्चों के सफल आकलन पर सभी ने प्रशिक्षुओं को धन्यवाद दिया। शैलेंद्र सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे स्टाफ की प्रशंसा की। यह आयोजन परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



