Tuesday, February 17, 2026
No menu items!
spot_img

महाशिवरात्रि पर गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा गोपेश्वर मंदिर में पूजन व विशाल भंडारे का सफल आयोजन

लखनऊ। आलमबाग में गोपेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने सुबह से ही मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था संभाली जिससे भक्तों को बाबा भोले के दर्शन और पूजन करने में कोई असुविधा न हो। सामूहिक प्रयास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कोई बार बार बेलपत्र और फूल साफ कर रहा था तो कोई वाइपर से सफाई में लगा था, कोई लाइन लगवा रहा था तो कोई चढ़े हुए फलों को प्रसादरूप में देने हेतु अलग कर रहा था। इसी क्रम में अपरान्ह 1:30 बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा बिना किसी व्यवधान के देर शाम तक चलता रहा। संजय गुप्ता, संतोष, निखिल पाल, सुनील सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, विनोद, धीरज पाल, सुनील सिन्हा, विवेक खरे, मनीष बाजपेई, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रुद्रेश तिवारी, प्रदीप चौरसिया आदि सहित समिति के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव पूरे तन मन से आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहे।

आयोजन में गोपालपुरी के गणमान्य लोगों के साथ ही क्षेत्र की महिलाओं ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया। रेनू, कोपल, प्रीति, रंजू , नीलम इत्यादि ने शिव बारात पर भजन कीर्तन किए, साथ ही फागुन माह की मस्ती में फूलों की होली खेली गई।

ट्रस्ट के सदस्यों के कड़े परिश्रम के फलस्वरूप पर्व एक भव्य उत्सव के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें