Sunday, March 8, 2026
No menu items!
spot_img

हसनगंज तहसील में समाधान दिवस एसडीएम ने 97 फरियादियां सुनीं, 3 का तत्काल निपटारा!!

(राणा सुधांशू हसनगंज उन्नाव)

हसनगंज उन्नाव!! हसनगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार अविनाश चौधरी भी मौके पर उपस्थित रहे। कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से 55, विकास विभाग से 11, पुलिस विभाग से 12 तथा अन्य विभागों से 19 आवेदन शामिल थे। इनमें राजस्व से जुड़े 3 मामलों का ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया।ग्राम मरोचा की जनक दुलारी ने बताया कि उनके पति हेमराज (दोनों पैर विकलांग) के घर के सामने कच्चा रास्ता बारिश में कीचड़युक्त हो जाता है। समाजसेवी एडवोकेट जागेश्वर ने खड़ंजा लगवाया था, लेकिन कुबेर पुत्र सुंदर ने उसे उखाड़ दिया। एसडीएम ने विकास विभाग को तुरंत मरम्मत के आदेश दिए।बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें