लखनऊ: इबादत के पवित्र माह रमजान के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर रोजा इफ़्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए रोज़ेदारों, शहर के सम्मानित नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इफ्तार के समय सभी ने मिलकर देश की खुशहाली, अमन-चौन और तरक्की के लिए दुआ की
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महल्ली, मशहूर शिया धर्म गुरू मौलाना यासूब अब्बास, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फज़ले मन्नान वाइज़ी, मौलाना सूफियाना निज़ामी, मौलाना वासिफ वाइज़ी, सीनियर एडवोकेट और बार काउंसिल नेता सैय्यद महफूजुर रहमान फैज़ी पूर्व मंत्री मोईद अहमद समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
आज के रोजा इफ़्तार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री धीरज गुर्जर जी एवं श्री तौकीर आलम, शहनवाज आलम जी शामिल रहे। इसके साथ ही रोजा इफ्तार कार्यक्रम में राज्य सभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा0 श्री प्रमोद तिवारी जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद, श्री राकेश राठौर, श्री इमरान मसूद, श्री तनुज पुनिया सांसदगणों ने भी रोजा इफ़्तार कार्यक्रम में शिरकत की।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, त्याग, और इंसानियत का संदेश देता है, यह महीना समाज में एकता, सद्भाव, और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करती आई है और देश में गंगा जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द बनायें रखने के लिए समय-समय पर होली मिलन और रोजा इफ़्तार जैसे कार्यक्रमों के माध्यमों से मानवता का संदेश देती आई है।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि यह रमजान का पवित्र माह इबादत और आत्मिक शुद्धि का अवसर होता है, जिसमें हम अल्लाह की इबादत और कुरान का पाठ कर अपने आचरण को पवित्र बनाते हैं। इसके साथ ही अपनी क्षमता अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके पुण्य कमाने का सौभग्य प्राप्त होता है।
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और सबको साथ लेकर चलने का रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटना आसान है, लेकिन आपसी भाईचारा बनाए रखना ही असली देशभक्ति है विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की बात करती है, तोड़ने की नहीं। हम ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जहां हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।
सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इफ्तार की यह शाम नफरत के अंधेरे के खिलाफ मोहब्बत की रोशनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जनता अब नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है। हमें अपने हक के साथ-साथ देश की साझा विरासत और भाईचारे की भी हिफाजत करनी है सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे हमारे बुजुर्गों से मिली इस गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाएं और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां इंसानियत सबसे ऊपर हो।
आज के रोजा इफ़्तार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी0एन0 पुनिया, कमल किशोर कमाण्डो, पूर्व मंत्री राजबहादुर, डा0 मसूद, पूर्व विधायक सतीश अजवानी, श्याम किशोर शुक्ला, लूईश खुर्शीद, इंदल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, अनिल यादव, अरशद खुर्शीद, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, दक्षिणी के डा0 शहजाद आलम, डा0 प्रमोद पाण्डेय,
शमीम खान, अंकित तिवारी, अनस रहमान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आसिफ़ रिज़वी रिंकू डा0 अमित राय, अशोक सिंह, राजेश सिंह काली, अरशद आजमी, विकास श्रीवास्तव, डा0 श्रवण गुप्ता, डा0 उमा शंकर पाण्डेय, डा0 अलीमुल्लाह खान, अंशू अवस्थी, प्रदीप सिंह एड0, सचिन रावत, तारिक सिद्दीकी, नौसाद आलम, अब्दुल्ला शेर खान, हनीफ खान, अर्चना राठौर, अमानुर रहमान एड0, अनीश अख्तर मोदी, चौधरी सलमान कादिर, सिराज वली खान, मिराज वली खान, सलमान सईद, सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं रोजेदारों ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में इफ्तार किया।



