Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
spot_img

मान्यवर काशीराम जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है- मिठाई लाल भारती

लखनऊ/देवरिया/ सामाजिक परिवर्तन के महानायक, वंचितो के मसीहा, बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम साहब का जन्म दिन बहुजन समाज दिवस अर्थात् पीडीए दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर काशीराम जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे आएं। सपा कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्री भारती ने कहा कि मान्यवर काशीराम साहब ने कहा था जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी।

वोट हमारा, राज तुम्हारा — नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।

जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी।

बहुजन समाज एक हो।

हमारा वोट, हमारी सरकार।

संगठित बहुजन, सशक्त बहुजन।

जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है।

बहुजन जागेगा, तब देश बदलेगा।

शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो। यह जानकारी सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री व्यास यादव जिला अध्यक्ष देवरिया ने की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, पूर्व सांसद श्रीमती कनकलता सिंह, पूर्व एमएलसी श्री जेपी जायसवाल, स्वामीनाथ भाई जी, दीनानाथ कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, परवेज आलम, रंजना भारती, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें