Saturday, April 4, 2026
No menu items!
spot_img

भाषा विश्वविद्यालय में ONOS पहल के अंतर्गत ऑनलाइन जागरूकता सत्र का सफल आयोजन

लखनऊ ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा ONOS (वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन) पहल के अंतर्गत एक ऑनलाइन जागरूकता एवं अभिमुखीकरण सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र प्रो. सैयद हैदर अली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों को ONOS प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाले पीयर-रिव्यूड जर्नल्स, शोध लेखों, लेखक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना था। सत्र के दौरान सेज जर्नल्स सहित विभिन्न डिजिटल अकादमिक संसाधनों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया, जो शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्तापूर्ण प्रकाशनों को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं।

 

इस ऑनलाइन सत्र में विभिन्न विषयों के लगभग 75 प्रतिभागियों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को प्रासंगिक जर्नल्स की खोज, शोध लेखों तक पहुँच, नए अंकों के लिए ईमेल अलर्ट सेट करने, सेज ऑथर गेटवे का उपयोग करने तथा ONOS संसाधनों का प्रभावी ढंग से शैक्षणिक लेखन एवं शोध में प्रयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

सत्र के दौरान विशेषज्ञ द्वारा उन्नत खोज तकनीकों, जर्नल अन्वेषण, लेख खोज तथा संदर्भ (साइटेशन) सहायता से संबंधित सुविधाओं का लाइव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही, जर्नल एक्सेस, शोध की दृश्यता एवं पांडुलिपि प्रस्तुतिकरण (मैन्युस्क्रिप्ट सबमिशन) से जुड़े प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

 

यह सत्र शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें