Sunday, April 5, 2026
No menu items!
spot_img

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना व महापौर सुषमा खर्कवाल का औचक निरीक्षण*

लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा जोन-7 के चार वार्डो का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, मनोज प्रभात, जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*भूतनाथ मार्केट में कार्रवाई और सख्ती*

सुबह 7 बजे मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मार्केट का निरीक्षण किया गया। यहां भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

स्थानीय नागरिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फीडबैक लिया गया, जिसमें अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। इस पर अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भूतनाथ मार्केट के पीछे कॉलोनी में सफाई न मिलने पर एसएफआई संचिता मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के वेतन कटौती के आदेश दिए गए। साथ ही मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा बीट इंचार्ज दयाराम को निलंबित किया गया।

इसके अलावा मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग विभाग की गैंग टीम को सशक्त किया जाए, ताकि छोटे सड़क मरम्मत कार्य तुरंत कराए जा सकें। इस मौके पर पार्षद अशोक उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

*इंदिरा नगर में गंदगी पर सख्त रुख*

इंदिरा नगर वार्ड में मुख्य मार्गों, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा मिलने पर मंत्री एवं महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई।

लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन एवं एसएफआई रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी उपस्थित रहे।

*स्माइलगंज प्रथम वार्ड में निलंबन व जुर्माना*

स्माइलगंज प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। सेक्टर-14 तिराहे पर सड़क पर लोहे की रॉड पाए जाने पर सुरेश खन्ना ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उसे हटाने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर बीट इंचार्ज बृजेश को निलंबित किया गया तथा लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान पार्षद मुकेश चौहान भी मौजूद रहे।

*बाबू जगजीवन राम वार्ड में व्यवस्थाओं की समीक्षा*

बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि “लखनऊ शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

 

वही महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि “नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है, जिसमें जनसहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें