Wednesday, April 8, 2026
No menu items!
spot_img

वफ़ा, खुलूस और दोस्ती के पैग़ाम से महकी लखनऊ की शाम: सुल्तान अहमद की याद में सजे सुर और शब्द

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के सभागार में बीते दिन ‘वफ़ा खुलूस और दोस्ती का पैग़ाम – एक शाम सुल्तान अहमद के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। न्यूज़ टाइम नेशन के संस्थापक स्व. सुल्तान अहमद खाॅन की पांचवीं बरसी के अवसर पर आयोजित इस शाम में मुशायरे, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

यह कार्यक्रम राहत सेवा संस्थान, मातृभूमि ग्रुप और मोरस हेल्थ केयर लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कथक की थाप और शायरी की गूंज

कार्यक्रम का आगाज़ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात शुरू हुए मुशायरे और कवि सम्मेलन की सदारत विश्व प्रसिद्ध शायर वासिफ़ फ़ारूक़ी ने की। मंच का कुशल संचालन डॉ. सुधा मिश्रा और शहबाज़ तालिब ने संयुक्त रूप से किया।

शायरों ने बिखेरे शब्दों के रंग

महफिल में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से मानवीय संवेदनाओं और समकालीन विसंगतियों पर गहरा प्रहार किया। कुछ चुनिंदा अंश यहाँ प्रस्तुत हैं:

वासिफ़ फ़ारूक़ी: “आज ये सोच के रख दी है कि अब कल होगी, जाने कब तक तेरी तस्वीर मुकम्मल होगी।”

सलीम सिददीक़ी: “मुझको उड़ने के तरीक़े न सिखाओ हम लोग, पेड़ से आये हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं।”

डॉ. सुधा मिश्रा: “नाज़ करता हुआ अपना भी मुक़द्दर होगा, हमको मालूम है कल आज से बेहतर होगा।”

फ़ारूक़ आदिल: “बुरे वक़्तों में जिनको याद हैं हम, उन्हीं को ख़ानदानी लिख रहा हूँ।”

मुशायरे में राम प्रकाश ‘बेखुद’, नदीम फर्रूख़, मोहम्मद अली साहिल, डॉ. सरला शर्मा ‘अस्मा’, शिखा श्रीवास्तव, शशि श्रेया और अभिश्रेष्ठ तिवारी ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं की भरपूर दाद बटोरी।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व आईजी आर.के. चतुर्वेदी, ‘अंदाज-ए-बयां और’ के संस्थापक मेराज सिददीक़ी, पूर्व विधायक भगेलू राम, मातृभूमि के सीएमडी अजय सिंह, एमडी अरविंद सिंह और मोरस हेल्थकेयर के ठाकुर गौरव सिंह कौशिक मौजूद रहे।

साथ ही मोहम्मद मुस्तक़ीम बच्चन, रहमानी खाॅन, राजवर्धन शुक्ल, डॉ. शाह अयाज़ सिददीक़ी, अमित कुमार, हाजी सरफराज़ ख़ान और मंजू श्रीवास्तव सहित शहर की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यूज़ टाइम नेशन के डायरेक्टर मोहम्मद इमरान और इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के कुदरत उल्ला खाॅन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में राहत फाउंडेशन के डायरेक्टर खुर्शीद खान राजू और डॉ. अमीना ख़ातून ने सभी मेहमानों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें