Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_img

फतेहपुर पीएसी में भव्य पासिंग आउट परेड में 576 रिक्रूट हुवे पास

फतेहपुर :उत्तर प्रदेश के 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर के परेड ग्राउंड पर रविवार को RTC पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता (IPS) मुख्य अतिथि रहे, जबकि सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (IPS) की उपस्थिति में परेड सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि के आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड पर नव-निर्मित मंच का उद्घाटन भी किया। परेड की शुरुआत सलामी से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने रिक्रूटों का निरीक्षण किया।
रिक्रूटों ने सुसंगठित प्लाटून में बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ मार्च पास्ट कर आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सलामी, शपथ ग्रहण, शस्त्र सलामी, पुरस्कार वितरण और धीमी चाल से मार्च पास्ट जैसे क्रमबद्ध आयोजन हुए।
परेड में कुल 576 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया, जिनमें से 569 पास हुए, जबकि 8 रिक्रूटों को पूरक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में इनडोर में सर्वश्रेष्ठ शिवम यादव और आउटडोर में प्रशांत सिंह रहे।
मुख्य अतिथि ने रिक्रूटों के अनुशासन, समर्पण और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विजय कुमार चौधरी, रविंद्र प्रसाद सिंह, नीरज कुमार, मुकेश सिंह, महितोष कुमार, सत्येंद्र सिंह, कुलदीप पुष्पांकर, सूबेदार मेजर सतीश प्रजापति समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें