Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_img

**हसनगंज में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, मलेरिया मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प**

रिपोर्टर:- राणा सुधांशू।।

हसनगंज उन्नाव। उन्नाव के हसनगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से आए अधिकारियों ने ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों ने एकजुट होकर ‘मलेरिया मुक्त हसनगंज’ बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान भारी संख्या में आशा बहुएं और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

सहायक मलेरिया अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा सतर्कता और साफ,सफाई ही मलेरिया से बचाव का एकमात्र अचूक हथियार है ग्रामीणों से घरों के पास जलभराव रोकने और अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें