Monday, May 18, 2026
No menu items!
spot_img

भारतीय पर्वतीय महासभा सहित समस्त उत्तराखंड समाज के प्रयास रंग लाए, “उत्तराखंड भवन” समाज को समर्पित

गाज़ियाबाद:  रविवार को गाज़ियाबाद में  नगर आयुक्त द्वारा उत्तराखंड समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नंदग्राम स्थित “उत्तराखंड भवन” को पूर्ण रूप से उत्तराखंड समाज को समर्पित किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय ने भवन के निर्माण एवं संचालन हेतु वर्षों से निरंतर प्रयासरत सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं उत्तराखंड समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी के प्रयासों एवं सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।

ज्ञात हो कि जब भारतीय पर्वतीय महासभा की दिल्ली-NCR टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि अनेक प्रयासों के बावजूद उत्तराखंड भवन का संचालन प्रारम्भ नहीं हो पा रहा है, तब महासभा ने इस विषय को गंभीरता से उठाया। इसके पश्चात महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन सौंपकर भवन का शीघ्र संचालन प्रारम्भ कराने की मांग की गई। मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

उत्तराखंड भवन के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा महाकौथिक के मंच से की गई थी, जिसके लिए राजेन्द्र चौहान जी एवं महाकौथिक की समस्त टीम के प्रति उत्तराखंड समाज ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री दिनेश लखेड़ा जी, श्री सच्चिदानंद शर्मा जी, पूर्व पार्षद श्रीमती मीना भंडारी जी, श्री बालम सिंह बिष्ट जी एवं माननीय पार्षद श्री हरिश कड़ाकोटी जी सहित सभी वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया।

साथ ही भारतीय पर्वतीय महासभा की दिल्ली-NCR शाखा से श्री अभिनव सिंह भंडारी जी, श्री भुवन चंद पांडे जी, श्री रोहित रावत जी, श्री दीपक रावत जी, श्री सतीश भारद्वाज जी, श्री अनिल वर्मा जी, श्री बी.डी. उप्रेती जी एवं श्री हेमंत जोशी जी के सहयोग एवं समर्पण की भी प्रशंसा की गई।

महासभा द्वारा यह भी बताया गया कि सदस्यता शुल्क एवं भवन संचालन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों को लेकर समाज का प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें