Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट व धमकी; चिनहट पुलिस ने आरोपी को दबोचा

लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार थाना चिनहट में 15 मई 2026 को एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।महिला की तहरीर के आधार पर थाना चिनहट में मु0अ0सं0-260/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 318(4), 351(3) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में राजू उर्फ आमिर के अलावा उसके पिता, मां, भाई और बहन को भी नामजद किया गया, हालांकि अन्य परिजनों के पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।विवेचना के दौरान महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए वादिनी का बयान बीएनएसएस की धारा 180 के अंतर्गत दर्ज किया गया। जांच के क्रम में थाना चिनहट पुलिस टीम ने नामजद आरोपी मो. आमिर पुत्र साबिर, निवासी अमराईगांव थाना इन्दिरानगर, लखनऊ को नेड़ा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच जारी है और उनकी संलिप्तता पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थाना चिनहट पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थाना क्षेत्रों और इकाइयों से भी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें