Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_img

2027 में जनता भाजपा से दो दशक का हिसाब लेगी, पीडीए समाज सपा के साथ: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके दो कार्यकाल बिना किसी ठोस उपलब्धि के समाप्ति की ओर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम किया है और किसान, नौजवान, महिलाएं तथा आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं उपेक्षा और अपमान का सामना कर रही हैं, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति खराब हो चुकी है और हजारों विद्यालयों में प्रवेश शून्य है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को समुचित दवा और उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और भूमाफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि एक संगठित समूह की तरह कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता के भविष्य का चुनाव होगा और इस चुनाव में भाजपा को बीते दो दशकों का हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपनाएगी, लेकिन इस बार उसकी कोई चाल सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और पूरा पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक न्याय और आरक्षण विरोधी नीतियों पर काम कर रही है तथा पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के चुनाव का इंतजार कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें