लखनऊ । ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन और भंडारों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने वीरवर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में बड़े मंगलवार के अवसर पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाभाव से पूजन किया और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।इसके बाद राजधानी के विधानसभा कैंट क्षेत्र स्थित सदर में प्रभू दयाल सेठ रोड पर सेठ परिवार द्वारा आयोजित पारंपरिक भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में राजेंद्र चौधरी ने हनुमान जी के पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।भंडारे में पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, बूंदी, हलुआ, शिकंजी और आइसक्रीम का वितरण किया गया। दोपहर से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्याधिकारी आशीष यादव सोनू, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर त्रिवेदी तथा सेठ परिवार के सदस्य मनोज सेठ, अजय सेठ, विशाल सेठ, दिलीप सेठ, रवि सेठ, अर्श, सौरभ, अभय, अतुल, अंजू, अमीशा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रविन्द्र अरोरा, मनप्रीत सिंह, कमल सिंह, देवेन्द्र सिंह, विनायक मेहरा, मुकुल टंडन, सोमेश टंडन, जाहिद, पुत्तू, विशाल, विकास, रूचि, संजय खान और अनीश गर्ग सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।बड़े मंगलवार के अवसर पर राजधानी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों में भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की तथा भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।



