Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_img

बड़े मंगल पर भंडारों में पहुंचीं महापौर, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों में महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा नगरवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।महापौर ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के निकट आयोजित विशाल भंडारे से की, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहभागिता की। इसके बाद वह घंटाघर चौराहे के निकट अभियंत्रण जोन-6 कार्यालय परिसर में आयोजित भंडारे में पहुंचीं और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सेवा कार्यों में भाग लिया।इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बड़ा मंगल लखनऊ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, समर्पण, परोपकार और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे समाज में एकता, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।महापौर ने पवनपुत्र हनुमान के चरणों में प्रदेश और नगर की खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पर्व लोककल्याण और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नगरवासियों को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा पूरे दिन भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रमों में अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें