Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img

मोहम्मद कमाल नदवी सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नामित

लखनऊ। मुमताज कॉलेज के पूर्व महासचिव एवं करामत पब्लिक स्कूल, महपत मऊ के संस्थापक मोहम्मद कमाल नदवी को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष सबा पा लाल यादव की सहमति से मोहम्मद कमाल नदवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मो. शकील नदवी की ओर से नामांकन-पत्र जारी किया गया है।

मोहम्मद कमाल नदवी लंबे समय से सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। मुमताज कॉलेज के पूर्व महासचिव के रूप में उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही करामत पब्लिक स्कूल, महपत मऊ के संस्थापक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

उनके प्रदेश सचिव नामित होने पर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद कमाल नदवी समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें