Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img

जुलूस-ए-मोहम्मदी में मौलाना कल्बे जवाद की मौजूदगी बनी भाईचारे की मिसाल, शिया-सुन्नी एकता का दिया पैगाम

लखनऊ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद की मौजूदगी ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

जुलूस में मौलाना कल्बे जवाद के पहुंचते ही फूलों की बारिश और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों में उत्साह के साथ आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।

मौलाना कल्बे जवाद ने सबील पर नजर दी और मौजूद लोगों के बीच तबर्रुक तकसीम किया। वहीं उलमा-मशायख बोर्ड और सहयोगियों की ओर से पूड़ी-हलवे के लंगर का भी इंतजाम किया गया।

शिया-सुन्नी एकता का संदेश

कार्यक्रम में शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों की सहभागिता ने एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के दौरान दिखाई दिया यह मेल-मिलाप लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल के तौर पर सामने आया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें