Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_img

जातिगत जनगणना को लेकर यादव समाज को किया जागरूक, मोतीलाल बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर। यादव महासभा जौनपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आगामी जातिगत जनगणना को लेकर समाज के लोगों को जागरूक और सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जातिगत जनगणना समाज की भागीदारी और अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यादव महासभा जौनपुर के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने संयुक्त रूप से समाज के लोगों से जातिगत जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान जाति के कॉलम में स्पष्ट रूप से “यादव” दर्ज कराया जाए और किसी अन्य उपनाम का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक संख्या के स्पष्ट आंकड़े सामने आने से विभिन्न क्षेत्रों में उसकी भागीदारी और अधिकारों की मांग को मजबूती मिल सकती है। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट रहने तथा गांव-गांव तक जातिगत जनगणना को लेकर जागरूकता पहुंचाने की जरूरत है। इसी दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जौनपुर का जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव को बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने मायाकांत यादव को जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सीएमओ सोनभद्र डॉ. राम अवध यादव, डॉ. शकुंतला यादव, जियाराम यादव, लाल बहादुर यादव, लालजी यादव, डॉ. राजपति यादव, राम प्रकाश यादव, महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. सुमन यादव, सर्वेश यादव, विनय यादव, जेपी यादव, राजेंद्र प्रकाश यादव, सुदर्शन यादव, शिव सहाय यादव, जनार्दन यादव, शिव शंकर एडवोकेट, जितेंद्र यादव, पन्नालाल यादव, बृजभूषण यादव, तेज बहादुर यादव, जयप्रकाश यादव, डॉ. अशोक यादव, डॉ. समर बहादुर यादव, मायाराम यादव, जय हिंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें