लखनऊ। यूनिटी पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के मनोविज्ञान विभाग, कला संकाय द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष आमंत्रित व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय: “अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव” रही। कार्यक्रम की विशेषज्ञ वक्ता डॉ. आकांक्षा सोनल, एसोसिएट प्रोफेसर, जेरियाट्रिक मेंटल हेल्थ विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ रहीं।
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री अली ज़हीर रिज़वी और सह-संयोजक डॉ. शम्सी अकबर रहीं। कॉलेज की ओर से कोऑर्डिनेटर सुश्री अस्मा जावेद ने डॉ. आकांक्षा सोनल का स्वागत किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्तिगत अनुभवों को समझने और उनके प्रति संवेदनशील बनने के लिए जागरूक करना था।
डॉ सोनल ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, भावनात्मक समस्याओं की पहचान, अनुभवों को सुनने की आवश्यकता तथा समय पर मनोवैज्ञानिक सहयोग प्राप्त करने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। डॉ सोनल ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर चुके व्यक्तियों के अनुभवों को सुनने के महत्त्व पर प्रकाश डाला l
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ता के साथ संवाद एवं चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशील एवं जागरूक होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. सुनील धवन ने डॉ. आकांक्षा सोनल का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के प्रति सचेत और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।



